PM मोदी के कारण टूट गई लड़के की शादी, दुल्हन ने किया विवाह से इनकार, देवर संग लिया सात फेरा

अगर आप विवाह करने जा रहे हैं तो जीके जरूर पढ़ लीजिएगा. हो सकता है कि जयमाला स्टेज पर आपकी होने वाली दुल्हन आपसे पूछ बैठे कि देश के प्रधानमंत्री कौन हैं और भारत के राष्ट्रपति का क्या नाम है. अगर आप गलत जवाब दे दिए तो संभव है कि आपकी शादी टूट सकती है. हैरान मत होइए यह पूरा मामला तब सामने आया जब साली द्वारा सवाल पूछने पर दूल्हा जवाब नहीं दे पाया. लड़की से पूछा गया था कि अपने देश के प्रधानमंत्री कौन है नाम बताओ. लड़के ने गलत जवाब दिया तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. फिर क्या था अचानक विवाह मंडप पर हो हंगामा होने लगा. दुल्हन को बार-बार मनाते रहे लेकिन लड़की ने साफ मना कर दिया. अंत में लड़के के भाई अर्थात होने वाले दूल्हे के भाई के साथ लड़की की शादी संपन्न हुई. आसान भाषा में आप यह भी कह सकते हैं कि जो लड़का उस दुल्हन का देवर बनने वाला था वह दूल्हा बन गया।

शादी में सालियों के पूछने पर पीएम का नाम न बताने पर दूल्हा के भाई संग दोबारा दुल्हन ने सात फेरे लिए। इस घटना से हर कोई हैरान है। मामला करंडा क्षेत्र निवासी एक गांव का है। सैदपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बीते 11 जून को करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय थी।

6 माह पूर्व लड़की पक्ष ने लड़के का तिलक चढ़ाया था। इसके बाद से ही लड़का और लड़की मोबाइल के माध्यम से एक-दूसरे से बातचीत करते थे। 11 जून को बरात पहुंची। रात को शादी सभी रीति रिवाज के साथ कराई गई। सुबह खिचड़ी की रस्म अदा की जा रही थी। इस दौरान दूल्हे से उसकी सालियों और साले हंसी मजाक कर रहे थे। तभी एक साली ने उससे देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछ लिया, लेकिन वह प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया।

यह देखते ही लड़की के परिजन लड़के को हाफ माइंड बताने लगे। लड़के के पिता का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बड़े लड़के को हाफ माइंड बताते हुए असलहे के दम पर लड़की की शादी छोटे लड़के से करा दी। मेरे छोटे पुत्र की उम्र भी अभी कम है। बावजूद इसके हम लोग डर के मारे उक्त शादी को मान्यता देते हुए, बहू को लेकर घर आ गए।

शनिवार को अचानक लड़की पक्ष के लोग मेरे घर आ गए और बहू की विदाई के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर वह जबरदस्ती मेरी बहू को खींच कर ले जाने लगे। तब मैंने 112 नंबर पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर सूचना दी। जिसके बाद दोनों पक्षों को सैदपुर थाने लाया गया। अब यहां निस्तारण के लिए इंतजार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    IIIT और BCE भागलपुर का ऐतिहासिक ‘समन्वय’! इंजीनियरिंग के आंगन में उतरी साहित्य की सरिता; ‘संसदीय बहस’ से लेकर ‘शायरी’ तक दिखा युवाओं का दम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के दो…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट युद्ध का 23वां दिन: अमेरिका जीत का दावा करे, लेकिन ईरान विजेता बनता दिख रहा है

    मिडिल ईस्ट में चल रही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *