भागलपुर में बम विस्फोट, 17 साल के लड़के की मौत..3 लोग हुए हैं घायल

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक बार फिर से बम धमाका हुआ है। इस घटना में एक लड़के क मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। धमाके के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि बबरगंज के हुसैनाबाद कुरैशी मोहल्ले में स्थित अब्दुल गनी के घर में धमाका में जोरदार धमाके के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। इस घटना में एक 17 साल के किशोर की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है। ब्लास्ट के बाद घर का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।

Related Posts

बिहार में ‘टेंडर माफिया’ पर EOU का कड़ा पहरा! सरकारी ठेकों के लिए बनी 5 सदस्यीय ‘स्पेशल टीम’; अवैध खनन में 325 करोड़ के राजस्व का बड़ा खुलासा

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *