सरयू नदी के बीच में नाव पलटी, तीन शव मिले; 6 लोगों को बचाया गया

सारण के माँझी के मटियार घाट पर सरयू नदी में नाव पलटने से उस पर सवाल 18 लोगों के डूबने की आशंका है। डूबनेवाले लोगों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त जब हुआ जब नाव पर सवार लोग परवल की खेती कर वापस लौट रहे थे। ताजा जानकारी के मुताबिक   अभी तक तीन शव निकाले जा चुके हैं। हादसे के बाद 6 लोग तैरकर बच निकलने में सफल रहे। जबकि 9 लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

बीच नदी में पलटी नाव

बताया जाता है कि सभी लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच सरयू नदी की तेज धारा में नाव पलट गई। इस हादसे में 18 लोगों के डूबने की आशंका है। जिले के डीएम,एसपी, एसडीएम समेत तमाम प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर मौजूद हैं। राहत और बचाव का काम जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हालांकि रात हो जाने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाव पलटने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के बाद घाट के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू के कामों में सहयोग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *