बिहार में दूध के लिए बहा खून, दो लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

ताजा मामला भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का है. जहां दूध को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग जख्मी हैं.

भोजपुर में दो लोगों की हत्या: जानकारी के अनुसार पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. वहीं बदले में गुस्साई भीड़ ने आरोपी को ईंट-पत्थर से कुचलकर मार डाला है. इस झड़प में तीन अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है, जिसके बाद गांव में पुलिस कैंप कर रही है.

दूध के विवाद में चली गोली: मृतक धर्मेंद्र राय के भाई ने बताया कि दो दिन पहले उनके छोटे भाई से प्रेम सिंह ने जबरदस्ती दूध मांगा था. मना करने पर उन्होंने उसे पीटा और पिता के साथ बदतमीजी की. यह छोटी सी बात रविवार सुबह बड़े खूनखराबे में तब्दील हो गई. जब मनीष और उसका भाई प्रेम सिंह बिंदगावां से बबुरा बाजार जा रहे थे. तभी धर्मेंद्र और उसके साथियों ने उन्हें बांध के पास घेर लिया.

एक को भीड़ ने मार डाला: धर्मेंद्र राय के साथियों ने मनीष और प्रेम सिंह पर हमला कर दिया. प्रेम ने फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उनके लोग हथियार लेकर पहुंच गये. इसी दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें धर्मेंद्र को गोली लगी और उसकी मौत हो गई. इसके बाद सेमरा गांव की भीड़ ने प्रेम सिंह को घेर लिया और ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला.

“धर्मेंद्र से दो दिन पहले प्रेम सिंह ने जबरदस्ती दूध मांगा था. नहीं देने पर प्रेम सिंह ने मेरे भाई को पीटा और पिता के साथ भी बदतमीजी की. वहीं रविवार की सुबह जब मनीष और उसका भाई प्रेम सिंह बिंदगावां से बबुरा बाजार जा रहे थे. तभी धर्मेंद्र और उसके साथियों ने उन्हें बांध के पास घेर लिया और पिटाई कर दी. जिसके बाद प्रेम सिंह ने मेरे भाई को गोली मार दी.”– मृतक धर्मेंद्र राय के भाई

पुलिस ने पिस्टल और कारतूस किया बरामद: घटना को लेकर भोजपुर एसपी राज ने बताया कि इस मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग भी जख्मी हो गए हैं. पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, एक दुनाली बंदूक, 10 जिंदा कारतूस और एक क्षतिग्रस्त बाइक बरामद किया है. घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है.

“सेमरा और बिंदगावां गांव में दूध को लेकर उपजे विवाद में गोली चली है. इसमें दो शख्स प्रेम सिंह जो कि बिंदगावां गांव के रहने वाले है और धर्मेंद्र राय जो कि सेमरा के रहने वाले हैं उन्हें गोली लगी थी. इलाज के दोरान दोनों की मौत हो गई है. घटनास्थल से एक लाइसेंसी राइफल और एक पिस्टल भी बरामद किया गया है.”राज, भोजपुर एसपी

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी हलचल, प्रशांत किशोर की एंट्री के बाद सम्राट-नीतीश की मुलाकात चर्चा में

    Share Add as a preferred…

    राजद स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का संदेश, बोलीं- ‘लालूवाद जनता के अधिकारों की लड़ाई का नाम’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *