मुजफ्फरपुर में लूट के बाद खून—आभूषण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

मुजफ्फरपुर, 9 अगस्त 2025 — बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की रात बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने सुनार को निशाना बनाते हुए लूटपाट की और विरोध करने पर उसे सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है।

दुकान बंद कर लौट रहा था घर, बीच रास्ते में घेर लिया

यह सनसनीखेज घटना सकरा थाना क्षेत्र के चकौलिया गांव की है। घायल की पहचान 25 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर आभूषण का कारोबार करता है। शुक्रवार की रात मनीष दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया।

लूट में नाकाम होने पर चली गोली

आरोप है कि अपराधियों ने मनीष के बैग में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूटने की कोशिश की। जब मनीष ने विरोध किया, तो बदमाशों ने बेखौफ होकर उसके सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही मनीष जमीन पर गिर पड़ा और अपराधी गहने व नकदी लेकर फरार हो गए।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनीष को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, गोली सीने के पास खतरनाक जगह लगी है और ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है।

पुलिस की दबिश, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

घटना की जानकारी मिलते ही सकरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।

इलाके में खौफ, व्यापारियों में रोष

इस वारदात ने इलाके के व्यापारियों में आक्रोश फैला दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…