फूफा के प्यार में अंधी भतीजी ने कराई पति की हत्या, 10 लाख में दी थी सुपारी

औरंगाबाद, 29 जुलाई — नबीनगर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित प्रियांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी झारखंड के पलामू निवासी जीवन सिंह को औरंगाबाद पुलिस ने राजस्थान के सवाई माधोपुर से गिरफ्तार कर लिया है। 65 वर्षीय जीवन सिंह ने अपनी ही भतीजी के साथ 15 वर्षों तक अवैध संबंध बनाए रखे थे और उसी भतीजी के पति प्रियांशु सिंह की हत्या की साजिश रची।

एसपी अम्बरीष राहुल ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह खुलासा किया कि जीवन सिंह की भतीजी की शादी 9 मई को नबीनगर के बड़वान गांव निवासी प्रियांशु सिंह से हुई थी। शादी के महज एक महीने बाद 24 जून को चार शूटरों ने प्रियांशु की गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह वाराणसी से लौटकर बाइक से गांव जा रहा था।

15 वर्षों से चल रहा था अफेयर, दो बार तुड़वायी शादी

एसपी के अनुसार, जीवन सिंह का अपनी भतीजी से 15 वर्षों से अफेयर था। वह नहीं चाहता था कि उसकी भतीजी की शादी किसी और से हो। उसने दो बार पहले भी शादी तुड़वा दी थी। तीसरी बार परिजन जब नहीं माने तो फूफा-भतीजी ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

भतीजी की पहल पर बनी साजिश, 10 लाख की सुपारी में मर्डर

पुलिस के अनुसार, शादी से खुश नहीं रहने के कारण भतीजी बार-बार जीवन सिंह से पति को रास्ते से हटाने की बात करती थी। इसके बाद झारखंड के पलामू जिले के चार शूटरों को 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई। दो लाख रुपये एडवांस में दिए गए। शूटरों को फर्जी सिम उपलब्ध कराए गए, जिससे वे मृतक की पत्नी से संपर्क में रहते थे।

ट्रेन से लौटते समय मारा गया प्रियांशु

24 जून को जब प्रियांशु वाराणसी से लौटकर नबीनगर रोड स्टेशन पर उतरा और बाइक से गांव जा रहा था, तभी लेम्बोखाप के पास चार शूटरों ने दो बाइक पर सवार होकर उसे घेर लिया और गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पत्नी ने भी कबूला जुर्म

गिरफ्तारी के बाद प्रियांशु की पत्नी ने स्वीकार किया कि उसका अपने फूफा जीवन सिंह से 15 साल से संबंध था। शादी के बाद भी वह उसी से बातचीत करती थी। पति द्वारा मोबाइल छीन लेने के बाद जीवन सिंह ने ही दूसरा फोन उपलब्ध कराया। उसने स्वीकार किया कि वह इस शादी से खुश नहीं थी और पति की हत्या उसी के कहने पर कराई गई।

राजस्थान से गिरफ्तारी, पुलिस के समक्ष कबूलनामा

एसआईटी ने जीवन सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए। सीसीटीवी फुटेज, खुफिया इनपुट और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उसे सवाई माधोपुर के एक होटल से पकड़ा गया। पुलिस के समक्ष उसने कबूल किया कि:

“भतीजी से मेरा संबंध 15 वर्षों से चल रहा था। उसकी शादी जबरन करा दी गई। प्रियांशु को वह पसंद नहीं करती थी। दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।”

पलामू में कई मुकदमों का आरोपी जीवन सिंह

जीवन सिंह झारखंड के मेदिनीनगर, वार्ड-5, हमीदगंज का निवासी है। उसके खिलाफ वहां धारा 447, 384, 406, 420, 379, 323, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं

शूटरों की पहचान हो चुकी, जल्द होगी गिरफ्तारी

एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि हत्या में शामिल चारों शूटरों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम सक्रिय है। साथ ही, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज़ कर दी गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *