ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, सेना के शौर्य को किया नमन

पटना। भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में बिहार भाजपा ने बुधवार को पटना में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा देशभक्ति की भावना और सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।

यात्रा की शुरुआत एसपी वर्मा रोड स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की अगुवाई में 120 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा कारगिल चौक तक निकाली गई। इस दौरान ‘भारतीय सेना अमर रहे’ जैसे नारों से राजधानी की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल छा गया।

“सेना का सम्मान, पूरे देश का अभिमान”

डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, “यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना का स्वतः स्फूर्त प्रदर्शन है। पहलगाम की घटना के बाद भारत सरकार और सेना ने जिस साहसिक कार्रवाई का परिचय दिया, वह गर्व का विषय है। हम सभी बिहारवासी सेना के साथ खड़े हैं।”

“ऑपरेशन सिंदूर ने दिया आतंक के खिलाफ संदेश”

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संदेश पूरी दुनिया को दिया है। उन्होंने कहा कि “आज पूरा देश सेना के शौर्य पर गर्व कर रहा है।”

प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस तिरंगा यात्रा में कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:

  • उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
  • मंत्री नितिन नवीन
  • जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा
  • विधान पार्षद संजय सिंह
  • भाजपा सांसद भीम सिंह
  • विधायक संजीव चौरसिया व अरुण सिन्हा आदि।

इस आयोजन के माध्यम से न केवल सेना के शौर्य को नमन किया गया, बल्कि आमजन को राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश भी दिया गया।

  • ये भी पढ़े..

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *