भाजपा आरक्षण को खत्म करना चाहती है : तेजस्वी यादव

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण नहीं देना चाहती है, इनकी मंशा आरक्षण समाप्त करने की है। हम जातीय जनगणना और बिहार में दिये गए 65 फीसदी आरक्षण को संविधान की 9 वीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर अतिम दम तक संघर्ष करेंगे।

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना इसलिए जरूरी है क्योंकि हमारी लड़ाई गरीबी और बेरोजगारी के खिलाफ है। तेजस्वी रविवार को प्रदेश राजद कार्यालय के सामने राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। देश में जातीय जनगणना और बिहार में बढ़ाए गए आरक्षण को नौवीं अनुसूचित में शामिल करने की मांग को लेकर राजद ने सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

नेता प्रतिपक्ष ने जदयू नेतृत्व से दोनों मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर दवाब बनाने की मांग की। धरना को संबोधित करने वालों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व अन्य प्रमुख नेता शामिल थे।

  • Related Posts

    स्कूली पाठ्यक्रम में गूंजेंगे श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक! भागलपुर सांसद अजय मंडल की बड़ी पहल; केंद्र सरकार ने सुझाव पर दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    निशांत कुमार ने JD(U) प्रदेश कार्यालय में की अहम बैठक, जताई संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता

    Share Add as a preferred…

    Continue reading