निशांत कुमार ने JD(U) प्रदेश कार्यालय में की अहम बैठक, जताई संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता

बिहार, बुधवार: जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को निशांत कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में जिला अध्यक्षों और सारण प्रमंडल के अध्यक्षों के अलावा विधायक चेतन आनंद, रुहेल रंजन, ऋतुराज कुमार समेत कई अन्य विधायक मौजूद रहे। साथ ही एमएलसी संजय गांधी भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के बाद निशांत कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा, “हम अपने पिता के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। कोशिश रहेगी कि सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए। मैं पिताजी का विश्वास बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।”

जानकारी के अनुसार, पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही निशांत कुमार लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…