भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भागलपुर में व्यवसायियों संग की बैठक, कहा—प्रदेश में उद्योग और निवेश के लिए अनुकूल माहौल

भागलपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे संजय सरावगी ने देर शाम शहर के प्रमुख व्यवसायियों और उद्यमियों के साथ बैठक कर राज्य में उद्योग-धंधों के विस्तार और रोजगार सृजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में भागलपुर सहित पूरे बिहार में व्यवसाय और उद्योग के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि वर्तमान समय में बिहार में उद्योग एवं व्यवसाय के विकास के लिए अनुकूल वातावरण मौजूद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों और व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

संजय सरावगी ने बताया कि बिहार की औद्योगिक नीति और निवेश नीति में किए गए संशोधनों से उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया काफी सरल हो गई है। उन्होंने भागलपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां एक बड़े पावर प्रोजेक्ट के लिए लगभग 1000 एकड़ भूमि मात्र 1 रुपये प्रति एकड़ की दर से उपलब्ध कराई गई है, जिससे स्पष्ट होता है कि सरकार निवेशकों को हरसंभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में न केवल देश के बड़े उद्योगपति, बल्कि विदेशों के निवेशक भी बिहार में उद्योग-धंधा स्थापित करने में रुचि दिखा रहे हैं। इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

बैठक के दौरान व्यवसायियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखे। संजय सरावगी ने आश्वासन दिया कि व्यवसायियों के हितों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और सरकार के स्तर पर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

बाइट – संजय सरावगी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा बिहार

“आज बिहार में उद्योग और उद्योगपतियों के हित में काम करने वाली सरकार है। औद्योगिक और निवेश नीति में किए गए बदलावों से उद्योग लगाना आसान हुआ है। आने वाले समय में बड़े निवेश से बिहार में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।”

इस बैठक को लेकर स्थानीय व्यवसायियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने राज्य में उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं को सकारात्मक बताया।

  • ये भी पढ़े..

    फैसल खान उर्फ खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स को बेल, अब रौशन आनंद की एफआईआर पर टिकी सबकी नजर

    Share Add as a preferred…

    ढाका में बिहार की बेटी का दम, IFS पूजा झा ने भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर जताई कड़ी आपत्ति

    Share Add as a preferred…