लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश मीडिया पेनेलिस्ट डॉ प्रीति शेखर को बनाया गया बेगूसराय का प्रभारी

बिहार में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनाव में जीत सुनिश्चित करने एवं अबकी बार 400 पार के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने के लिए भाजपा ने प्रदेश के अपने मीडिया सेल के चर्चित चेहरों को अलग – अलग लोकसभा की जम्मेदारी दी है ।

बिहार भाजपा की आवाज़ को दमदार तरीक़े से लोगों तक पहुँचानेवाली प्रदेश मीडिया पेनेलिस्ट डॉ प्रीति शेखर को फायर ब्रांड नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय का प्रभारी बनाया गया है ।

भाजपा नेत्री एवं प्रदेश मीडिया पेनेलिस्ट डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि पार्टी के भरोसे एवं उम्मीदों की जीत होगी एवं दादा गिरिराज सिंह बिहार में सर्वाधिक मतों से जीतकर लोकसभा पहुँचेंगे ।वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगी एवं पूरे बेगूसराय क्षेत्र में लोगों को मोदी गारंटी के फायदे बताएँगी ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पांडे,अभय वर्मन, हरिवंश मनी सिंह, स्वेता सिंह, रूबी दास, अनामिका ठाकुर समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ प्रीति शेखर को बधाई दिया।

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Share Add as a preferred…

Continue reading