‘विरोध करने वालों के घर पर ED-CBI को भेज देती है BJP’, राधा चरण साह के ठिकानों पर छापेमारी से भड़के नीतीश के मंत्री

पटना: जेडीयू एमएलसी राधा चरण साह के ठिकानों पर ईडी की आज भी छापेमारी हुई है. ईडी और सीबीआई की रडार पर पहले भी राधा चरण साह रहे हैं. वहीं ईडी की छापेमारी पर जेडीयू नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा है. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमलोग इन छापों से घबराने वाले नहीं हैं।

वहीं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस तरह की घटना कोई पहली बार नहीं हो रही है लेकिन इन सबसे से कोई घबराने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी के साथ रहेंगे, वह सब सत्यवादी हरिश्चंद्र की तरह हैं और दूध के धुले हुए हैं लेकिन जो बीजेपी से अलग देश की राजनीति करेंगे, वह सब भ्रष्टाचारी और गलत हो जाते हैं. इनके पास जो वाशिंग मशीन है, जिसमें डालते ही अजित पवार साफ और स्वच्छ छवि के हो गए।

मंत्री ने कहा कि ये सब घटना कोई पहली बार हो रही है. इससे कोई घबराने वाला है. रोज तो यही हो रहा है. जो लोग भाजपा के साथ रहेंगे, वह सत्य हरिश्चंद्र. वहीं जो लोग उनसे अलग राजनीति करेंगे देश में, वो भ्रष्टाचारी और गलत हो जाते हैं. देश की जनता जानना चाहती है कि भाजपा के पास जो वाशिंग मशीन है, जिसमें डालने से अजित पवार जैसे लोग नीट एंड क्लीन हो जाते हैं, आखिर उसका नंबर क्या है

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *