बिहार में 2 IPS और 33 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट..

पटना: राज्य सरकार ने आज बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया है। 2 आईपीएस और 33 डीएसपी का स्थानान्तरण किया गया है। पटना एएसपी काम्या मिश्रा जो 2019 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। काम्या मिश्रा को सहायक पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, पटना भेजा गया है। वही औरंगाबाद की एएसपी और 2020 बैट की आईपीएस अधिकारी स्वीटी सहरावत को पटना एएसपी बनाया गया है। तबादले की अधिसूचना गृह विभाग ने जारी किया है।

इसके साथ ही 33 डीएसपी का भी तबादला किया गया है। जिसमें नुरूल हक पुलिस उपाधीक्षक, विधि-व्यवस्था का पटना से तबादला कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ, नालंदा भेजा गया है। वहीं रहमत अली, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य बल, पटना से तबादला कर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर खगड़िया का जिम्मा सौंपा गया है। जबकि प्रवेन्द्र भारती, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात का पटना से तबादला कर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, मधेपुरा बनाया गया है।

नवल किशोर, पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना से तबादला कर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर, सारण भेज दिया गया हैं। सिन्धु शेखर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, मद्यनिषेध, बिहार, पटना से तबादला कर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, तारापुर, मुंगेर भेज दिया गया है।वहीं विनय कुमार राय, पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा का पटना से तबादला कर अनुमण्डल पुलिस, पदाधिकारी, बलिया, बेगूसराय भेजा गया है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *