लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP तैयार, सभी राज्यों के लिए जारी की चुनाव प्रभारियों की लिस्ट

बीजेपी ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वहीं विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी

महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल की जिम्मदारी दी गई है। उनके साथ बीजेपी की आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय और आशा लकड़ा को सह प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड की जिम्मेदारी दु्ष्यंत कुमार गौतम, पंजाब की विजयभाई रूपाणी  और डॉक्टर नरिंदर सिंह, लद्दाख की तरुण चुघ, केरल की प्रकाश जावड़ेकर, झारखंड की लक्ष्मीकांत बाजपेयी, हिमाचल प्रदेश की श्रीकांत शर्मा और हरियाणा की बिपलब कुमार देव को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव के बयान पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का पलटवार, बोले– चुनाव हारने वाले ही ऐसे आरोप लगाते हैं

    Share पटना। जनता दल यूनाइटेड…

    Continue reading
    रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास में आग, बड़ा हादसा टला – बेड में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

    Share नई दिल्ली। भारतीय जनता…

    Continue reading