भागलपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया विशेष संगोष्ठी का आयोजन

भागलपुर में भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्री नारायण शाह मंडल कार्यालय में विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने की। मंच संचालन मंडल महामंत्री रघुनन्दन चौरसिया ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

संतोष कुमार ने कहा कि “यदि भारत को समझना है तो अटल जी को समझें। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और ‘सर्वजन सुखाय, सर्वजन सन्तुस्त्य’ की सोच हमारे लिए आज भी प्रासंगिक है।” उन्होंने अटल जी के शासनकाल में किए गए आर्थिक सुधार, बुनियादी ढांचे का विकास और देश की प्रगति के योगदान को याद किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के प्रेरणास्रोत रहे और उनके मूल्यों पर चलते हुए पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए कारगिल युद्ध, परमाणु परीक्षण, ग्रामीण विकास और सूचना क्रांति जैसे कार्यों को भी याद किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे नेता थे जिनका सम्मान विपक्षी भी करते थे और जिन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

इस अवसर पर भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, राजेश टंडन, नविन चिंटू, चंदन पांडे, अमित चौधरी, चंद्रशेखर झा, चंदन कर्ण, बलेश्वर साह, राजू श्रीवास्तव, मनोज हरि, सुधाकर सोनू, संजय हरि, मानस सिंह, ज्योति दलुका, पूनम, संजूला पोद्दार, अंकित कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading