भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले – अब वक्त नहीं है, जमीन पर सक्रिय हों कार्यकर्ता, बूथ स्तर तक दिखे सक्रियता

पटना, 14 सितंबर।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पटना में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी और वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव में अब वक्त बहुत कम है, लिहाजा किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। सभी नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर काम करें।

राजकीय अतिथिशाला में आयोजित इस बैठक में नड्डा ने हर विधानसभा सीट की समीक्षा करने और उसके आधार पर आगे की रणनीति तैयार करने को कहा। उन्होंने सहयोगी दलों से बेहतर तालमेल और बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। नड्डा ने कहा कि सरकार के विकास और कल्याणकारी कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाया जाए और सामाजिक समीकरणों पर भी खास ध्यान दिया जाए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैठक भाजपा दफ्तर में होनी थी, लेकिन दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के कारण इसे अतिथिशाला में शिफ्ट किया गया। बैठक के दौरान नड्डा ने कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया और कहा कि इस बार एनडीए को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाना है।

बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा समेत भाजपा और सरकार के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर दर्दनाक हादसा, आंधी से बचने के लिए शेड के नीचे रुके पिता की मौत, बेटे के सामने उजड़ गया परिवार

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

    Share Add as a preferred…