BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा रद्द, सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

पटना: बड़ी खबर बिहार की राजनीतिक गतिविधि से है..20 जून को बिहार के सीएम नीतीश कुमार का तमिलनाडु दौरा रद्द हो गया था जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने नीतीश कुमार पर तंज कसना शुरू कर दिया था,अब जानकारी मिल रही है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यक्रम रद्द हो गया है.वे 24 जून को बिहार के झंझारपुर में में समारोह को संबोधित करने वाले थे।

इस मुद्दे पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी देश भर में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है.इसी कड़ी में 24 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के झंझारपुर में और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लखीसराय में 29 जून को कार्यक्रम निर्धारित हुआ था.अब जेपी नड्डा का कार्यक्रम तत्काल रद्द हो गया है।

वहीं अमित शाह का कार्यक्रम यथावत रहेगा.यानी अमित शाह 29 जून को लखीसराय मे आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे और फिर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *