भाजपा विधायक शैलेंद्र का फिर विवादित बयान, इस बार निशाने पर लालू

भागलपुर। हाल के दिनों में राजद और एक समुदाय विशेष पर तल्ख टिप्पणी से सुर्खियों में आए बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बारे में आपत्तिजनक बात की है। शुक्रवार को उन्होंने लालू प्रसाद द्वारा सीएम नीतीश कुमार को अपने साथ आने के ऑफर पर भागलपुर में प्रतिक्रिया दी। विधायक ने कहा इनके कई विधायक टूट रहे हैं और एनडीए के सम्पर्क में हैं।

इनको (लालू प्रसाद) अब डर समा गया है। उन्हें लग गया कि 2010 वाली स्थिति आने वाली है। इसलिए लालू यादव उन्हें दिग्भ्रमित करने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद को नीतीश ने दो बार सत्ता से बाहर किया है और उनके बुरे कारनामे के कारण ही किया।

  • ये भी पढ़े..

    लखनऊ में हाउस अरेस्ट किए गए VIP प्रमुख मुकेश सहनी, यूपी सरकार पर लगाया ‘अघोषित आपातकाल’ का आरोप

    Share Add as a preferred…

    बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 25 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; 1 जुलाई से झमाझम बारिश के आसारbihar

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *