भाजपा नेता सुनील पासवान का बयान – “राहुल गांधी पैसे के बल पर भीड़ जुटाते हैं”

भागलपुर/पीरपैती। विधानसभा चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा के संभावित उम्मीदवार सुनील पासवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पटना रैली पर तीखा हमला बोला है।

सुनील पासवान ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जनता को वोटर अधिकार के नाम पर गुमराह कर रहे हैं और रैली में भीड़ जुटाने के लिए पैसों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा,
“जनता अब समझदार है, वह ऐसे भ्रमों में फंसने वाली नहीं है।”

वोटर लिस्ट को लेकर सफाई

पासवान ने वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि,
“वोटर लिस्ट से सिर्फ उन्हीं का नाम हटाया गया है जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो यहां से पलायन कर गए हैं।”

भाजपा नेता का यह बयान कांग्रेस की रैली से पहले आया है, जिससे दोनों दलों के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…