कहलगांव सीट पर महागठबंधन में खींचतान, राजद नेता शिव कुमार शाह बोले – कांग्रेस की जगह राजद को मिले टिकट

भागलपुर/कहलगांव। विधानसभा चुनाव से पहले कहलगांव सीट महागठबंधन के भीतर ही विवाद का केंद्र बन गई है। इस सीट पर जहां कांग्रेस अपनी दावेदारी जता रही है, वहीं राजद भी यहां से प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। इसी कड़ी में राजद नेता शिव कुमार शाह ने बयान देकर माहौल गरमा दिया है।

शाह ने साफ कहा कि कहलगांव सीट कांग्रेस की जगह राजद को दी जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि राजद के पास यहां मजबूत संगठन और जनाधार है, इसलिए यह सीट महागठबंधन के लिए जीत पक्की कर सकती है।

सरकार पर साधा निशाना

शिव कुमार शाह ने कहलगांव के मौजूदा बीजेपी विधायक और राज्य सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा,
“अब जब चुनाव नजदीक है तो सड़कों का शिलान्यास हो रहा है। यह सरकार सिर्फ खोखले वादों और दिखावे पर चल रही है।”

जनता में बढ़ी असमंजस

महागठबंधन की इस खींचतान से कहलगांव की जनता भी असमंजस में है कि आखिरकार गठबंधन से कौन उम्मीदवार मैदान में उतरेगा। हालांकि, अंतिम फैसला महागठबंधन की बैठक में लिया जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…