भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को शाम के समय कार्डियक अरेस्ट हुआ। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने दी जानकारी

वहीं, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन की सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं शाहनवाज हुसैन

बता दें कि शाहनवाज हुसैन बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और वह बिहार सरकार में उद्योग मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वह तीन बार लोकसभा सांसद और एक बार बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

 

  • Related Posts

    भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *