बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनी ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर की जयंती, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा के द्वारा आज भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती मनायी गई। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बलराम मंडल सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने कहा कि ‘गुदड़ी के लाल’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज हमलोग मना रहे हैं। इन्होंने राजनीति में कार्य करने की दिशा बदली। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत रत्न से नवाज कर उन्हें सम्मान दिया, जिसके वे सही हकदार थे। उन्होंने कहा कि यह काम एनडीए की सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में एनडीए की सरकार हो या केंद्र की सरकार, उनके सपने को पूरा करने में लगी है।

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना न केवल बिहार के लिए बल्कि देश को गौरवान्वित करने वाला फैसला है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री के लिए पूरा ओबीसी समाज समर्पित है। ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि आज पिछड़े की बात करने वाला कोई है तो वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं।

इधर, मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आज हम सब इकट्ठा हुए हैं। आज ऐसे महान समाजसेवी की जयंती मना रहे हैं, जिसने ताउम्र पिछड़ों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने इस दौरान कई योजनाओं की भी चर्चा की जो पिछड़ों और अति पिछड़ों के कल्याण के लिए चल रही हैं।

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनी ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर की जयंती, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने विपक्ष पर डॉ भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान में कई संशोधन कर कांग्रेस ने उनके संविधान को बदलने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आज वे आरोप भाजपा पर लगाते हैं, लेकिन हकीकत सबके सामने है।

मंत्री हरि सहनी ने कहा कि देश के पिछड़ा समाज भाजपा के साथ है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग कर्पूरी ठाकुर के सपने को पूरा करने के लिए आगे आएं। उन्होंने जंगल राज की भी चर्चा करते हुए कहा कि आपको अपने लोगों को पहचानना होगा।

इस कार्यक्रम में बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद, मोर्चा के महामंत्री संजीव चौरसिया, साहब कुमार साह, मुकेश पटेल, पूर्व पार्षद आजाद गांधी, प्रवक्ता अनामिका पासवान, मोर्चा उपाध्यक्ष जे पी चंद्रवंशी, रमेश चौहान, सुनील चौरसिया, अबोध साह, विकास गुप्ता, भूपेन्द्र यादव, संदीप शर्मा, बिट्टू सोनी, राम बाबू प्रसाद, विकास शर्मा, शांति जायसवाल, नेहा पोद्दार सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन संजीव चौरसिया ने किया।

  • ये भी पढ़े..

    लखनऊ कोचिंग हादसे के बाद पटना में एक्शन: खान ग्लोबल स्टडीज समेत कई कोचिंग संस्थानों में मिलीं गंभीर खामियां, बंदी तक की चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *