बिहार की लुटेरी दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़: शादी के बाद गहने और नकदी लेकर हो जाती थी फरार, कटिहार की पूनम फिरोजाबाद में गिरफ्तार

कटिहार/फिरोजाबाद | 28 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक शातिर लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें बिहार की रहने वाली एक युवती पूनम उर्फ रंजना भी शामिल है। यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में शादी के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। हाल ही में कानपुर निवासी युवक के साथ शादी कर फरार हुई दुल्हन को उसके चार साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कैसे सामने आया पूरा मामला?

कटिहार जिले के कदवा थाना अंतर्गत सिकोरना नूर टोला की रहने वाली पूनम उर्फ रंजना ने उत्तर प्रदेश में एक युवक से शादी रचाई थी। शादी के महज दो दिन बाद ही वह पहने हुए जेवर और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक अजय ने जब शिकायत की तो उससे फिरौती मांगी गई।

दूल्हे से मांगी गई फिरौती

शिकायत लेकर पहुंचने पर अजय को फिरोजाबाद में शाहरुख खान और अजय प्रकाश नामक दो व्यक्तियों ने यह कहकर धमकाया कि यदि वह दुल्हन को वापस पाना चाहता है तो उसे 50 हजार रुपये और देने होंगे। पुलिस ने दोनों के साथ गिरोह की एक अन्य सदस्य रानी को भी गिरफ्तार किया है।

गिरोह का खुलासा: शादी, ठगी और फरारी

फिरोजाबाद पुलिस के अनुसार, यह गिरोह झारखंड और बिहार की लड़कियों से फर्जी शादियां कराकर लाखों रुपये के गहनों और नकदी की ठगी करता था।
पूछताछ में मुख्य आरोपी शाहरुख ने स्वीकार किया कि वह झारखंड और बिहार से लड़कियों को लाता है, जबकि अजय प्रकाश ग्राहक (लड़का) का बंदोबस्त करता है। फिर रंजना और रानी जैसे सदस्य दुल्हन बनकर शादी करते हैं और मौका मिलते ही जेवर, नकदी लेकर फरार हो जाते हैं।

राजस्थान, हरियाणा, यूपी सहित कई राज्यों में की है ठगी

गिरोह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में इस तरह की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तारी के दौरान 15 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

फिरोजाबाद की लाइनपार थाना पुलिस ने रविवार सुबह नकटपुरा रेलवे अंडरपास के पास से इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर होते-होते सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और राज्यों में ठगी के मामलों की पड़ताल कर रही है।


📌 मुख्य आरोपित: पूनम उर्फ रंजना (निवासी कटिहार, बिहार)
👥 गिरफ्तार अन्य सदस्य: शाहरुख (एटा), अजय प्रकाश (कानपुर), अमर सिंह (रसूलपुर), रानी (बिहार)
🚨 बरामद सामान: ₹15,000 नकद, 3 मोबाइल
📍 ठगी की जगहें: चित्तौड़गढ़, हरियाणा, यूपी सहित अन्य राज्य


 


  • Related Posts

    जदयू का बड़ा एक्शन: बांका सांसद गिरधारी यादव पर गिरी गाज, लोकसभा सदस्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *