बिहार: तालाब में डूबने से तीन भाइयों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से तीन लड़कों की मौत हो गई। मौत के शिकार हुए तीन लड़कों में दो सगे जबकि एक चचेरा भाई था। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना जम्होर थाना क्षेत्र की है।

मृतकों की पहचान गोपाल यादव के 6 साल के बेटे आयुष कुमार, चार वर्षीय पियूष कुमार और गोविन्द यादव के पांच वर्षीय बेटे तेजस्वी यादव के तौप पर की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों भाई सोमवार की सुबह नहाने के लिए गांव के तालाब में गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के तीन लड़कों की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) शुरू, बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय; सिमरिया-भागलपुर मरीन ड्राइव की घोषणा

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पीके का भाजपा पर निशाना, बोले- “यह बेहतर मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *