बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा : BPSC ने TRE रिजल्ट से पहले जारी कर दिया फाइनल आंसर सीट..

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 1.70 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर है.इस परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की प्रकिया अंतिम चरण में हैं.इस बीच बीपीएससी ने अंतिम रूप से आदर्श उत्तर वेबसाइट पर जारी कर दिया है.इसे https://bpsc.bih.nic.in/ पर जारी कर दिया गया है. कोई भी अभ्यर्थी इस चेक कर सकता है.इस संबंध में बीपीएससी ने अपने वेबसाइट पर जानकारी शेयर की है।

इसमे बीपीएससी ने कहा है कि विज्ञापन संख्या 26/2023 विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 24 से 26 अगस्त तक राज्य के अलग अलगे केंद्रओं पर आयोजित की गयी थी.प्राथमिक,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापक के पदों नियुक्ति हेतु संबंधित विषयों के औंपबंधिक उत्तर दिनांक 1सितंबर 2003 और द्वितीय औपबंधिक उत्तर दिनांक 16 सितंबर को वेबसाइट पर जारी किया गया।

इस पर अभ्यर्थियों से आपत्ति आमंत्रित किये गये थे.समीक्षोपरांत कुछ विषयों के द्वितीय औपबंधिक उत्तर में संशोधन किया गया है.एवं विशेषज्ञों की समिति द्वारा तैयार अंतिम आदर्श उत्तर आयोग के वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

 

  • Related Posts

    BSSC इंटर लेवल भर्ती 2025: पदों की संख्या बढ़कर 24,492, 35 लाख से ज्यादा आवेदन

    Share पटना। बिहार में सरकारी…

    Continue reading
    CUET UG 2026: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू – 47 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत 200+ यूनिवर्सिटी में दाखिले का मौका

    Share नई दिल्ली। देशभर के…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *