नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में बिहार को बड़ी कनेक्टिविटी सौगात दी है। उन्होंने देश में 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है, जिनमें सिलिगुड़ी से वाराणसी तक बनने वाला कॉरिडोर बिहार के रास्ते गुजरेगा।
इस रूट का बड़ा हिस्सा बिहार के कई जिलों से होकर जाएगा, जिससे राज्य के उत्तर और मध्य बिहार के इलाकों को सीधा फायदा मिलेगा। यात्रा का समय घटेगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर बनेंगे।
ये हैं देश के 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
वित्त मंत्री ने जिन हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की, वे हैं—
- मुंबई – पुणे
- पुणे – हैदराबाद
- हैदराबाद – बेंगलुरु
- हैदराबाद – चेन्नई
- सिलिगुड़ी – वाराणसी
- (अन्य दो रूट जल्द अधिसूचित होंगे)
सिलिगुड़ी–वाराणसी कॉरिडोर बिहार से होकर गुजरेगा, जिससे सीमांचल, उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों को तेज रेल सेवा मिलेगी।
कनेक्टिविटी पर सरकार का बड़ा फोकस
वित्त मंत्री ने कहा कि कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सरकार मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दे रही है।
- सी-प्लेन बनाने वालों को सहायता दी जाएगी
- विकसित भारत के लिए हाई लेवल बैंकिंग कमेटी बनाई जाएगी
- देश में हाईस्पीड रेल नेटवर्क को प्राथमिकता दी जाएगी
पटना में जहाज मरम्मत सुविधा
बजट में बिहार को एक और बड़ी सौगात मिली।
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि—
- पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा विकसित की जाएगी
- इन शहरों को इंटरनल वाटरवेज के लिए हब के रूप में तैयार किया जाएगा
- जल परिवहन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू होंगे
इससे गंगा जलमार्ग पर व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
दवाएं होंगी सस्ती, फार्मा सेक्टर को बूस्ट
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी बड़े ऐलान किए गए—
- शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी
- फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश
- देश में बायो फार्मा शक्ति मिशन शुरू किया जाएगा
इससे दवा उत्पादन बढ़ेगा और मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकेंगी।


