आपसी वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग पर बिहार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध हथियार सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

रोहतास।रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़िया गांव में 10 दिसंबर 2025 को दो गुटों के बीच पुराने विवाद और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई मारपीट एवं फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 29 जिंदा कारतूस, 34 खोखा, 3 पिस्टल के पिलेट सहित कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और आगे की कार्रवाई तेजी से जारी है।

अकोढ़ीगोला पुलिस ने बताया कि गांव में दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जिससे बुधवार को स्थिति फायरिंग तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद तीन आरोपियों को पकड़ा गया।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति बहाल कर दी गई है और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…