खेलो इंडिया यूथ गेम्स में थांग-ता में बिहार के खिलाड़ियों का जलवा, दो स्वर्ण और तीन कांस्य पदक हासिल

गया, 15 मई।भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा गया जिले के बिपार्ड परिसर में 12 से 14 मई तक आयोजित 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थांग-ता प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।

थांग-ता बिहार संघ के महासचिव विकास कुमार झा ने बताया कि बिहार से कुल आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें कहलगांव (एनटीपीसी सेंट जोसेफ स्कूल) की माहिका कुमारी और सुपौल की प्रिया प्रेरणा ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं भौमिक राज (कहलगांव), स्वाक्षी सरगम (पीरपैंती) और लकी कुमार (अररिया) ने कांस्य पदक हासिल किया।

विकास झा ने बताया कि इन खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से मणिपुर के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकोंसारंगथेम टिकेन सिंह और अहंथेम माया चानू द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया था, जिसका प्रभाव प्रदर्शन में साफ दिखाई दिया।

इस उपलब्धि पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार, नरेंद्र कुमार, एवं बिहार थांग-ता संघ के पदाधिकारियों — राजेश कुमार शाह, डॉ. मो. जफर अहमद, मनोज कुमार राय, सुबोध कुमार यादव, आशुतोष कुमार, अविनाश कुमार झा, वंदना कुमारी, चंदन कुमार गहलोत और चांदनी कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    सीमाओं को अभेद्य बनाने की दिशा में बड़ा रोडमैप, अमित शाह बोले- स्मार्ट बॉर्डर और मजबूत सुरक्षा ग्रिड से होगी घुसपैठ पर रोक

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026: कांवरिया पथ पर हर 2-3 किलोमीटर पर स्वास्थ्य शिविर, एएलएस और बीएलएस एंबुलेंस रहेंगी तैनात, स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *