बिहार: विजयादशमी की रात लव मैरिज कर पत्नी को ले आया घर, सुबह मिला नवविवाहिता का शव

बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में एक युवती का शव प्रेम विवाह के दूसरे दिन गांव के ही एक खेत से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद बुधवार की सुबह घोसी थाना क्षेत्र के पतला पोखर गांव से एक युवती का शव बरामद किया गया। बताया जाता है कि पतला पोखर निवासी पुष्कर कुमार का एक युवती से दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच, 24 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन दशहरा मेले में घूमने के बाद प्रेमी जोड़े ने एक मंदिर में शादी कर ली।

लड़की को साथ देख युवक के घर वाले हुए नाराज

पुष्कर शादी के बाद अपनी पत्नी को लेकर घर आ गया। लड़की के साथ घर आए पुष्कर को देख घर वाले नाराज हो गए और घर में आने की इजाजत नहीं दी। हालांकि, नवविवाहित जोड़े ने दूसरी जगह जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद बुधवार की सुबह नवविवाहिता का शव पुलिस ने एक खेत से बरामद किया है।

ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घोसी के थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि युवती की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। यह मामला प्रथम दृष्ट्या प्रेम प्रसंग का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। युवती के परिजन उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    गुड़ उत्पादन इकाई लगाने का सुनहरा मौका: आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई तक बढ़ी, ₹1 करोड़ तक मिलेगा अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *