बिहार : समस्तीपुर में मुखिया की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर। हलई थाना क्षेत्र के दादनपुर में डिहिया पुल के पास बदमाशों ने बनवीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है।

मुखिया बगल के गांव महमदपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बुलेट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें समस्तीपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हलई थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। मुखिया की गोली लगने से मौत हो गई है।

अंतिम संस्कार से लौट रहे थे मुखिया

बताया जाता है कि मुखिया अपनी ही पंचायत के महमदपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से बकझक हो गई थी। उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वह घर लौट ही रहे थे कि थोड़ी दूरी पर गोली मार दी गई।

नारायण शर्मा मुखिया संघ के अध्यक्ष भी थे

वह मोरवा मुखिया संघ के अध्यक्ष भी थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। मुखिया को गोली लगने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्यारे कौन थे और गोली क्यों मारी समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…