सहरसा में सीएम नीतीश के जाते ही मछली लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

बिहार के सहरसा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाते ही कार्यक्रम स्थल पर भीड़ में शामिल बच्चों और युवाओं ने प्रदर्शनी के लिए लगाए गए बायोफ्लाक (मछलीपालन) टैंक का पानी बहाकर उसमें रखी गई मछली लूटने की होड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मैदान में मौजूद अधिकारियों और जवानों की मुस्तैदी से उनको नियंत्रित कर लिया गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कहरा इलाके में प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर का लोकार्पण करने आए थे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अमरपुर हाई स्कूल मैदान में भी था। मैदान में विभिन्न तरह के स्टॉल लगाए गए थे।

मैदान में ही मत्स्य पालन विभाग ने बायोफ्लाक मछली पालन सिस्टम भी स्थापित किया था। इसमें मुख्यमंत्री ने छोटी मछलियां भी डाली। सभी स्टॉल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

https://www.instagram.com/reel/DAKdIdFPbXe/?igsh=MWUwYWx2YnA0bHJoeg==

टैंक से पानी बहाकर मछली लूटने लगे

वरीय अधिकारियों के भी मैदान से बाहर होते ही आसपास के विद्यालयों के बच्चों के साथ अन्य युवकों ने देखने के बहाने कार्यक्रम स्थल पर आ गए। यहां मछली देखकर चारों तरफ से बायोफ्लाक मछली पालन सिस्टम को घेर लिया। टैंक से पानी बहाकर मछली लूटने लगे।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…