बिहार में सनसनी: “चार रोटी कम बनी” तो विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुरालवालों पर केस

इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका रीना (26) के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खाने में “चार रोटी कम” बनने को लेकर घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

मृतका के पिता दिलीप मिस्त्री के अनुसार, रीना की शादी वर्ष 2019 में सागर विश्वकर्मा से हुई थी। उन्होंने बताया कि उनका दामाद बाहर काम करता है और रीना अपने सास-ससुर के साथ गांव में रहती थी। पिता का आरोप है कि शनिवार रात रीना ने फोन पर बताया था कि खाना कम पड़ जाने को लेकर ससुराल में उसे ताने दिए जा रहे हैं और झगड़ा हो रहा है।

परिजनों का कहना है कि देर रात होने के कारण वे तुरंत नहीं पहुंच सके। रविवार सुबह चेन्नई में मौजूद दामाद का फोन आया, जिसमें बताया गया कि करंट लगने से रीना की मौत हो गई है। लेकिन जब परिवार गांव पहुंचा तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा। पिता का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही रीना को प्रताड़ित किया जाता था और दहेज को लेकर भी दबाव बनाया जाता था। उनका कहना है कि पहले भी कई बार विवाद हुए थे, जिन्हें समझौते से शांत कराया गया था।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Bihar Police ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    नालंदा में सनसनी: दो दिन से लापता छात्रा का शव कुएं से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव में मनोज तिवारी का प्रशांत किशोर पर हमला: ‘पीड़ित परिवार के दर्द पर राजनीति करना शर्मनाक’

    Share Add as a preferred…