बिहार: जहानाबाद जिला शिक्षा कार्यालय के प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना/जहानाबाद | 28 मई 2025 — बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई ने मंगलवार को जहानाबाद जिला शिक्षा कार्यालय के प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी सूत्रों के अनुसार, परिवादी कौशल किशोर सिंह ने 26 मई को विशेष निगरानी इकाई को एक लिखित शिकायत सौंपी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि लक्ष्मण यादव उनसे बकाया वेतन और भविष्य निधि भुगतान के एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

शिकायत की पुष्टि के लिए निगरानी इकाई ने जांच की, जिसमें यह आरोप सही पाया गया। जांच के क्रम में निगरानी टीम के एक अधिकारी ने जब लक्ष्मण यादव से संपर्क किया, तो उसने स्पष्ट कहा कि जब तक रिश्वत की रकम नहीं दी जाती, तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा।

इसके बाद निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक धावा दल गठित किया गया और टीम को जहानाबाद भेजा गया।

मंगलवार को जैसे ही परिवादी कौशल किशोर ने लक्ष्मण यादव को रिश्वत की रकम सौंपी, निगरानी टीम ने उसे मौके पर ही रंगेहाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए पटना लाया गया है। पूछताछ के उपरांत उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

यह कार्रवाई राज्य में सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी इकाई द्वारा चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।


 

  • Related Posts

    बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

    HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

    Continue reading
    ‘झोला छाप सीएम नहीं चाहिए’: आईपी गुप्ता ने बिहार के नेतृत्व पर दिया बयान

    सहरसा: सहरसा के विधायक और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *