बिहार : जेई ने तलवार से काटकर चचेरी भाभी की कर दी हत्या

बेतिया। गोपालगंज में बिजली विभाग में जेई पद पर कार्यरत सिरिसिया थाना के तुरहापट्टी वार्ड एक निवासी मनीर अंसारी ने अपनी चचेरी भाभी सहलोदा खातून (50) की तलवार से काटकर हत्या कर दी।

घटना सोमवार सुबह 6.30 बजे की है। वारदात के बाद आरोपी मनीर अंसारी ने कुमारबाग थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि सहलोदा खातून की हत्या पड़ोसी मनीर अहमद ने कर दी है। मुनीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया गया है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है। जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे सहलोदा के पति आलमगीर अंसारी ने बताया कि उनकी पत्नी दरवाजे पर मुज का डलिया बिन रही थी। इसी दौरान मनीर घर की चहारदीवारी फांदकर कर आया और तलवार से सहलोदा पर हमला कर दिया। तुरहापट्टी वार्ड एक निवासी सहलोदा खातून की हत्या के बाद जेई मनीर अंसारी कुमारबाग थाना पहुंच गया। एक सिपाही के पूछने पर कहा कि मुझे थानाध्यक्ष से मिलना है।

  • Related Posts

    दिल्ली में नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी! होम केयर ड्यूटी के दौरान किया दुष्कर्म; जामताड़ा में फूटा गुस्सा, छात्राओं का भारी प्रदर्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading