दशहरा, दीपावली, छठ और होली पर बिहार सरकार देगी बस किराए में छूट

अंतर्राज्यीय यात्रियों के लिए 24.06 करोड़ रुपये की विशेष स्वीकृति

पटना, 12 सितंबर।त्योहारी सीजन में बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिहार सरकार ने दशहरा, दीपावली, महापर्व छठ और होली पर बस यात्रियों को विशेष किराया छूट देने की घोषणा की है। इसके लिए राज्य सरकार ने 24 करोड़ 06 लाख 36 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

किन बसों पर लागू होगी योजना?

यह योजना सरकारी और पीपीपी मॉडल पर चलने वाली बसों पर लागू होगी। इनमें शामिल हैं:

  • डीलक्स Non-AC बसें
  • डीलक्स AC बसें
  • डीलक्स स्लीपर AC बसें

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान

उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा,
“दुर्गापूजा, दीपावली, छठ और होली के अवसर पर दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों और कामगारों को राहत देने के लिए किराए में छूट दी जाएगी। इसके लिए 24 करोड़ 06 लाख रुपये से अधिक राशि की मंजूरी प्रदान की गई है।”

BSRTC का अनुमान और राशि का प्रबंध

  • बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने इस योजना का खर्च लगभग 24.06 करोड़ रुपये आंका था।
  • वर्तमान बजट मद में केवल 10 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
  • शेष राशि बिहार आकस्मिकता निधि (BCF) से अग्रिम उपलब्ध कराई जाएगी।

डबल इंजन सरकार की पहल

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सार्वजनिक परिवहन लगातार विस्तारित हो रहा है।

  • रेलवे ने दीपावली और छठ पर 12 हजार स्पेशल ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है।
  • अब राज्य सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए अंतर्राज्यीय बसों पर भी छूट देने का फैसला लिया है।

उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि त्योहारी सीजन में बिहार आने-जाने वाले लाखों यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।


 

  • Related Posts

    पटना में NDA का शक्ति प्रदर्शन! नीतीश, नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा समेत 5 दिग्गजों ने भरा राज्यसभा का नामांकन; अमित शाह रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    औन्टा में CRPF जवानों और ग्रामीणों के बीच भीषण भिड़ंत; पेट्रोल बम चले, घर में घुसकर पिटाई का आरोप; इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading