लालू-राबड़ी को फिर मिली Z श्रेणी सुरक्षा, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

पटना: बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को एक बार फिर Z श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है। इस निर्णय के बाद दोनों नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में और मजबूत हो जाएगी। हालांकि देर रात तक इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई थी।

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने सुरक्षा समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है। इससे पहले 4 जून को दोनों नेताओं की Z प्लस सुरक्षा वापस लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के नाते एसएसजी सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। उस समय सुरक्षा श्रेणी में बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, Z श्रेणी सुरक्षा के तहत किसी वीआईपी की सुरक्षा में लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं। इनमें 4 से 5 एनएसजी या प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड शामिल होते हैं, जो 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में सुरक्षा घेरा बनाए रखते हैं। इसके अलावा एस्कॉर्ट वाहन और अन्य सुरक्षा संसाधन भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

सुरक्षा बहाली के इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और सुरक्षा आकलन को देखते हुए लिया गया है।

हालांकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) या लालू परिवार की ओर से इस फैसले पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • ये भी पढ़े..

    13 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में फंसे रिटायर्ड प्रोफेसर, साइबर ठगों ने 82.53 लाख रुपये उड़ाए

    Share Add as a preferred…