बिहार के इंजीनियर CM नीतीश कुमार का हाल, पत्रकारों ने चंद्रयान-3 पर पूछा तो इधर उधर ताकने लगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंजीनियर हैं. लेकिन इंजीनियर मुख्यमंत्री का क्या हाल है, ये आज के वाकये से समझिये. पत्रकारों ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा-सर, आज चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करने वाला है. मुख्यमंत्री अचकचा गये, लगा कि ये कौन सा सवाल पूछ लिया है. नीतीश बगलें झांकने लगे. बगल में खड़े मंत्री ने कान में समझाया फिर भी नीतीश शुभकामना तक नहीं दे पाये.

ये वाकया उस वक्त का है, जब से कुछ घंटे बाद चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग होनी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान मीडिया से बात की. पत्रकारों ने सवाल पूछा-सर, आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग होने वाली है. पत्रकारों ने एक नहीं तीन-चार दफे ये सवाल दुहराया. नीतीश कुमार के चेहरे पर ऐसा भाव था मानो उन्हें चंद्रयान-3 नाम की किसी चीज की जानकारी ही नहीं है.

अशोक चौधरी ने कान में समझाया

इसके बाद नीतीश पीछे पलटे. उनके ठीक पीछे बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी खड़े थे. उन्होंने नीतीश के कान में समझाया-आज चंद्रयान की चांद पर लैंडिंग होने वाली है. हद देखिये मंत्री भी कान में ये बता रहे थे कि चंद्रयान-2 की लैंडिंग होने वाली है. यानि उन्हें भी ये सही से जानकारी नहीं थी कि ये चंद्रयान-2 नहीं बल्कि चंद्रयान-3 है. कुछ देर तक मंत्री अशोक चौधरी नीतीश कुमार के कान में चंद्रयान के बारे में जानकारी देते रहे.

इसके बाद नीतीश कुमार पत्रकारों की ओर मुखातिब हुए. लेकिन उनके चेहरे के भावन से लगा कि वे चंद्रयान-3 के बारे में पूरी बात समझ नहीं पाये. लिहाजा वे चंद्रयान की ठीक से लैंडिंग की शुभकामना तक नहीं दे पाये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा-चलिये, अच्छी बात है, ये सब तो होता रहता है. चंद्रयान पर एक लाइन बोल कर नीतीश निकल गये.

  • Related Posts

    “नीतीश नहीं तो हम भी नहीं! ये मेरा आखिरी चुनाव अनंत सिंह ने किया बड़ा ऐलान – अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, बेटे को सौंपा राजनीतिक उत्तराधिकार”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *