भागलपुर, 11 नवंबर 2025:
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के तहत आज पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने परिवार के साथ भागलपुर विधानसभा के आदमपुर स्थित बूथ संख्या-45 (छोटी दुर्गा चरण मध्य विद्यालय) पर वोट डाला।
“बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार” — चौबे
मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री चौबे ने दावा किया कि बिहार की जनता इस बार भी एनडीए को भारी बहुमत देगी।
उन्होंने कहा—
“14 नवंबर को बिहार की जनता महागठबंधन को पूरी तरह नकार देगी। एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा।”
तेजस्वी यादव पर निशाना
तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा—
“तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन यह सिर्फ मुंगेरीलाल का हसीन सपना है। मुख्यमंत्री तो नहीं बनेंगे, लेकिन 14 नवंबर के बाद कालकोठरी के मुख्य कैदी जरूर बनेंगे।”
उनके बयान ने चुनावी सरगर्मी को और गर्म कर दिया है।
“नीतीश–मोदी की जोड़ी फिर बहाएगी विकास की गंगा”
श्री चौबे ने आगे कहा कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे और
नीतीश–मोदी की जोड़ी राज्य में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।
सपूरे परिवार के साथ पहुंचे मतदान केंद्र
अश्विनी कुमार चौबे मतदान करने पहुंचे:
पत्नी नीता चौबे
दोनों पुत्र अर्जित और अविरल शाश्वत
बहू विजेता राज
भाई अरविंद चौबे, पूनम चौबे
अन्य परिजन
उनके साथ पूरा परिवार वोटिंग में शामिल हुआ, जिससे मतदान केंद्र पर उत्साह देखा गया।


