बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर घमासान, तेजस्वी ने खुद को घोषित किया सीएम कैंडिडेट

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर चर्चाओं का तूल बढ़ गया है। तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की मौजूदगी में खुद को विपक्ष का सीएम फेस घोषित कर दिया है।

इधर, जहानाबाद में आयोजित एक जनसभा में लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ‘अबकी बार तेजस्वी सरकार’ के नारे पर भड़क उठे। उन्होंने कहा, “फालतू बात मत करो यहां, कह देते हैं। तुम RSS का आदमी हो क्या? पुलिस पकड़कर ले जाएगी। जनता की सरकार आती है, किसी व्यक्ति विशेष की सरकार नहीं होती।”

तेजस्वी यादव ने इस अवसर पर नीतीश कुमार को ‘डुप्लीकेट CM’ बताते हुए महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन की ओर से सीएम उम्मीदवार का फैसला उनके नेतृत्व में तय होगा।

वहीं, एनडीए ने चुनावी मैदान में नीतीश कुमार को अपना सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। विपक्ष के सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में जारी खींचतान के बीच तेजस्वी ने खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित कर सस्पेंस खत्म करने की कोशिश की है।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading