चीन में पीएम मोदी का बड़ा बयान: “LAC प्रबंधन पर हमारे प्रतिनिधियों के बीच समझौता हो गया”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे के बाद शनिवार से चीन में हैं। वे त्येनजिन शहर में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

रविवार को पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में सीमा प्रबंधन, आपसी संबंधों को और गहरा करने, द्विपक्षीय व्यापार को मजबूती देने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के बाद कहा, “सीमा प्रबंधन को लेकर हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच एक समझौता हो गया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी फिर से शुरू हो रही हैं। हमारे सहयोग से दोनों देशों की 2.8 अरब जनता के हित जुड़े हुए हैं। यह पूरे मानव समाज के कल्याण का भी मार्ग प्रशस्त करेगा। हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

साथ ही पीएम मोदी ने एससीओ की सफल अध्यक्षता के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बधाई दी और चीन आने के निमंत्रण एवं बैठक की व्यवस्था के लिए उनका धन्यवाद किया।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार, ट्रेड टैरिफ, और आपसी हितों को और मजबूत करने पर भी विस्तार से चर्चा की।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार बजट में सबसे बड़ा आवंटन स्वास्थ्य को, लेकिन जमीनी तस्वीर डराने वाली — बेतिया और समस्तीपुर से दो तस्वीरों ने खोली पोल

    Continue reading
    सभी 8053 पंचायतों को बड़ा तोहफा: बिहार में बनेगा नया पंचायत भवन, मिनी सेक्रेटेरियट की तर्ज पर सुविधाएं

    Continue reading