बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को एक साल में 30 हजार रुपये, किसानों का बिजली बिल माफ — तेजस्वी यादव

पटना | बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक दो दिन पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बड़ा चुनावी वादा किया है। मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद महिलाओं को ‘माई बहिन योजना’ के तहत सीधे खाते में 30,000 रुपये दिए जाएंगे।

तेजस्वी ने बताया कि यह राशि 14 जनवरी को, यानी सरकार बनने के तुरंत बाद, महिलाओं के खातों में एकमुश्त भेज दी जाएगी।

“महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का पहला कदम”

तेजस्वी यादव ने कहा—

“महागठबंधन की सरकार बनते ही 14 जनवरी को बहनों के खाते में एक साल का पूरा 30,000 रुपये भेज देंगे। यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में पहला कदम होगा। योजना के लिए किसी जटिल प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी।”

उन्होंने कहा कि यह योजना बिहार की महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की जाएगी।


किसानों के लिए बड़े ऐलान

तेजस्वी यादव ने किसानों को लेकर भी कई घोषणाएँ कीं:

  • धान पर 300 रुपये/क्विंटल बोनस
  • गेहूं पर 400 रुपये/क्विंटल बोनस
  • किसानों का बिजली बिल पूरी तरह माफ
  • पैक्स और प्राथमिक विपणन सहकारी समितियों के अध्यक्षों को जनप्रतिनिधि का दर्जा

उन्होंने कहा—

“हमारी सरकार किसानों को सम्मान और अधिकार के साथ खेती करने का अवसर देगी। उन्हें बिजली बिल और कर्ज के बोझ से मुक्त किया जाएगा।”

वर्तमान में किसानों को 55 पैसे प्रति यूनिट बिजली दर देनी पड़ती है।


राजग सरकार पर निशाना

तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया और दावा किया कि उनकी सरकार बनने पर “गांव, किसान और महिला” केंद्र में होंगे।

“राजग सरकार में किसान पीड़ित और परेशान हैं। हमारी सरकार आएगी तो किसान सम्मान के साथ खेती कर सकेंगे।”


बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर, दूसरा चरण 11 नवंबर, और परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। तेजस्वी के इन बड़े घोषणाओं से चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में सनसनी: युवक की हत्या के बाद उसके ही मोबाइल से आया WhatsApp मैसेज, फिर चंवर से मिला खून से लथपथ शव

    Share Add as a preferred…

    MLC टिकट पर बढ़ी सियासी गर्मी: उपेंद्र कुशवाहा ने दिलाई पुराने वादे की याद, बोले- “जिसने वादा किया था, उसी से पूछिए”

    Share Add as a preferred…