रोज रात को गं’दी फिल्म देखते हैं बिहार के CM नीतीश कुमार, BJP एमपी मनोज तिवारी का गंभीर आरोप

‘नीतीश कुमार आजकल रात में गंदी फिल्में देख रहे हैं,’ विधानसभा में अमर्यादित बयान पर बोले BJP सासंद मनोज तिवारी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बिहार विधानसभा में दिए गए विवादित बयान पर हंगामा मच गया है। नीतीश की माफी के बाद भी मामले की आंच ठंडी होती नहीं दिखाई दे रही है। बुधवार को विपक्षी नेताओं ने बिहार विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री के अपमानजनक शब्दों पर विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं, तमाम नेता भी कड़े शब्दों में उनकी निंदा कर रहे हैं। अब इस मामले में भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने भी अपना बयान दिया है।

बीजेपी सांसद ने कहा कि सीएम नीतीश आजकल रात को गंदी फिल्में देखकर सोते हैं इसलिए ऐसा बयान दिया है। मनोज तिवारी ने टीवी टुडे ग्रुप के चैनल के साथ बातचीत में यह बात कहीं।

वहीं, नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिला शिक्षा के महत्व पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी को वापस लेते हुए बुधवार को कहा कि अगर उनकी किसी बात से किसी को कोई ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते है और खेद व्यक्त करते हैं।

मुजफ्फरपुर की एक अदालत में CM नीतीश कुमार द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर उनपर मुकदमा चलाने की मांग करते हुए बुधवार को एक याचिका दायर की गई। वकील अमिताभ कुमार सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज कुमार लाल की अदालत के समक्ष यह याचिका दायर की है। पत्रकारों से बात करते हुए अमिताभ कुमार सिंह ने कहा, “मेरी याचिका स्वीकार कर ली गई है और अदालत इस मामले में 25 नवंबर को सुनवाई करेगी। मैं यह याचिका देश का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखने वाले मुख्यमंत्री की अमर्यादित टिप्पणियों को लेकर दायर की है।”

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *