बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मिली मंजूरी, हर परिवार की एक महिला को मिलेगा रोजगार का अवसर

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तीकरण को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम किया गया है और अब यह योजना उनके आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी।

योजना की मुख्य बातें

  • प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त में 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिसकी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग का सहयोग भी लिया जाएगा।
  • सितंबर 2025 से महिलाओं के बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण शुरू कर दिया जाएगा।
  • रोजगार शुरू करने के 6 माह बाद आकलन के आधार पर 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जा सकेगी।
  • गांवों से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट-बाजार विकसित किए जाएंगे

मुख्यमंत्री का विश्वास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाएं और सशक्त होंगी बल्कि राज्य के भीतर ही रोजगार के बेहतर अवसर पैदा होंगे। इसके परिणामस्वरूप लोगों को मजबूरी में राज्य से बाहर जाकर काम करने की आवश्यकता नहीं होगी।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading