बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब परीक्षार्थी ऐसे भी परीक्षा केंद्र में कर सकेंगे प्रवेश

बिहार में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच होने जा रहा है। इस दौरान मौसम को देखते हुए बोर्ड ने इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, छात्रों को अब 1 से 5 फरवरी 2025 तक होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दौरान जूते और मोजे पहनने की अनुमति दी गई है।

साथ ही बोर्ड ने ये भी स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए फैसला लिया जाएगा कि 5 फरवरी के बाद जूता मोज पहनकर परीक्षा केंद्र जाने के लिए अनुमति दी जाएगी या नहीं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हो गई जिसके लिए अभ्यर्थियों को 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, जबकि दूसरी पाली में 2:00 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 1:30 तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य है। गौरतलब हो कि  इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार कुल 1292313 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    Share भारत को टीबी-मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज संसद भवन ऐनेक्सी में बिहार के सांसदों…

    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    Share राज्य में बढ़ते भूमि विवाद और जालसाजों द्वारा बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेजों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय…

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *