बिहार महिला सशक्तीकरण में बना अग्रणी राज्य, ‘महिला संवाद’ कार्यक्रमों से बढ़ रही भागीदारी

भागलपुर, 18 मई 2025 – बिहार अब महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है। राज्य सरकार की अनूठी पहल और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम महिलाओं को न सिर्फ अपनी कहानी साझा करने का मंच दे रहा है, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है।

भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के तुलसीपुर गांव की सीता देवी की कहानी इसका सशक्त उदाहरण है। उन्होंने सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अपने बेटे को बाहर पढ़ाई के लिए भेजा, जो अब वैज्ञानिक बनने की दिशा में अग्रसर है। सीता देवी भावुक होकर कहती हैं, “अगर सरकार की मदद नहीं मिलती तो बेटे की पढ़ाई अधूरी रह जाती। आज मेरा सपना सच हो गया है।”

महिला संवाद कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रतिदिन 30 स्थानों पर आयोजन हो रहे हैं, जहाँ महिलाएं न सिर्फ अपनी उपलब्धियाँ साझा कर रही हैं, बल्कि विकास के नए सुझाव भी रख रही हैं। वे गाँवों में गुणवत्तापूर्ण नल-जल आपूर्ति, सामुदायिक पुस्तकालय, खेल मैदान, विवाह भवन और अनाज भंडारण जैसे बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही हैं।

राज्य सरकार इन कार्यक्रमों के ज़रिए महिलाओं की आकांक्षाओं और समस्याओं को समझ रही है ताकि आगामी नीतियों में जनभागीदारी और महिला सशक्तीकरण को प्रमुखता दी जा सके।

‘महिला संवाद’ एक नई शुरुआत है – जहाँ सुनवाई भी है, समाधान भी।


 

  • ये भी पढ़े..

    वैशाली के राघोपुर में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण से सनसनी, गंगा में शव फेंके जाने की आशंका, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

    Share Add as a preferred…

    गया में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग का खुलासा, लॉज में बना रहे थे नकल की योजना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *