पीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कल बिहार बंद, एनडीए महिला मोर्चा सड़कों पर उतरेगा

पटना, 3 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। नेताओं ने कहा कि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसलिए बंद को सीमित समय के लिए रखा गया है। रेल और आपात सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी।

मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एनडीए की संयुक्त प्रेसवार्ता में यह घोषणा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी दलों और नागरिकों से बंद को सफल बनाने की अपील की। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि “बिहार की धरती मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी, इसका जवाब अवश्य दिया जाएगा।”

बंद के दौरान एनडीए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरेंगी। प्रेसवार्ता में लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बेबी कुमारी, लोजपा (आर) महिला मोर्चा की शोभा सिन्हा और रालोमो की स्मृति कुशवाहा भी मौजूद थीं।

  • Related Posts

    टीएनबी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत! परवती में बंद कमरे में मिली लाश; किताबों के बीच खामोश हो गया ‘अंबो’ का लाल, कमरे में मिले उल्टी के निशान

    HIGHLIGHTS: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में…

    Continue reading
    दहेज की ‘बलि’ चढ़ी पटना DM के ड्राइवर की बेटी! भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; बेड पर पड़ी मिली लाश, पति और सास गिरफ्तार

    HIGHLIGHTS: बहादुरपुर में ‘दहेज दानवों’…

    Continue reading