जेपी की जन्मभूमि से शुरू हुई ‘बिहार बदलाव यात्रा’, प्रशांत किशोर 120 दिन में पहुंचेंगे हर विधानसभा

पटना (बिहार): जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज से अपनी महत्वाकांक्षी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। यह यात्रा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा से शुरू हो रही है, जो संपूर्ण क्रांति की प्रेरणा स्थली मानी जाती है।

प्रशांत किशोर अगले 120 दिनों में बिहार की 243 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे और इस दौरान जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। यह यात्रा पूरी तरह सड़क मार्ग से की जाएगी और हर जिले में उनका रात्रि विश्राम भी निर्धारित है।

प्रत्येक दिन वे दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे, साथ ही कई छोटी-छोटी गोष्ठियों में भी शामिल होकर स्थानीय लोगों की समस्याएं और सुझाव सुनेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है – बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रेरित करना और आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज को एक सशक्त विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना।

प्रशांत किशोर का यह प्रयास बिहार को बदहाली से बाहर निकालकर देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल कराने के संकल्प से जुड़ा है।

आज के कार्यक्रम के तहत दोपहर 3 बजे प्रशांत किशोर जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यात्रा के अगले चरण में 21 मई को यह कारवां सारण जिले की एकमा और मांझी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।

जन सुराज अभियान की यह यात्रा न सिर्फ राजनीतिक चर्चा का विषय बन रही है, बल्कि यह देखने वाली बात होगी कि प्रशांत किशोर अपने विजन और रणनीति के बल पर बिहार की राजनीति में किस तरह की नई दिशा लाते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    जमीन की नापी को लेकर बवाल, दो पक्षों में हिंसक झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

    Share Add as a preferred…

    शादी के महज एक महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *