बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 243 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट मांगी, लालू ने बांटे सिंबल

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पहली बार टूट के संकेत सामने आने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने अपने नेताओं से बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट मांगी है।

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे अपने निवास पर शकील अहमद, राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू, नासिर हुसैन और केसी वेणुगोपाल के साथ हाईलेवल मीटिंग कर रहे हैं। पार्टी ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में बने रहने और मीटिंग में हिस्सा लेने के निर्देश दिए हैं।

इसी बीच, बिहार में महागठबंधन के प्रमुख नेता लालू प्रसाद यादव ने अपने उम्मीदवारों को पार्टी सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि इस कदम के बाद महागठबंधन में सीट बंटवारे और गठबंधन राजनीति को लेकर नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि कांग्रेस की सभी 243 सीटों पर दावेदारी और लालू की सिंबल वितरण प्रक्रिया से महागठबंधन में समानांतर रणनीति और सत्ता की चाह साफ नजर आ रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आगामी दिनों में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर और बयानबाजी हो सकती है।


 

 

  • ये भी पढ़े..

    NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…