बिहार विधानसभा चुनाव: अमित शाह 18 सितंबर को 20 जिलों के भाजपा नेताओं संग करेंगे रणनीति बैठक

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 सितंबर को प्रदेश के 20 जिलों के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें संगठन की मजबूती और चुनावी जीत की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि अमित शाह 17 सितंबर की शाम पटना पहुंचेंगे। इसके बाद 18 सितंबर को सुबह 10 बजे वे डेहरी ऑनसोन के स्व. ललन सिंह स्टेडियम में मगध और शाहाबाद के 10 जिलों के करीब 2500 प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद दोपहर 2 बजे शाह बेगूसराय पहुंचेंगे। यहां वे पटना ग्रामीण, पटना महानगर, बाढ़, नालंदा सहित 10 जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।

प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने जानकारी दी कि शाह 27 सितंबर को एक बार फिर बिहार आएंगे और शेष जिलों के नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…