बिहार पुलिस में 1799 दारोगा की होगी सीधी बहाली, जल्द निकलेगा विज्ञापन

पटना। बिहार में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस में दारोगा (Sub-Inspector) के 1799 नये पदों पर बहाली होगी। इसके लिए अधियाचना बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) को भेज दी गई है। आयोग अब जल्द ही इसका विज्ञापन प्रकाशित करेगा।

आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार ने बताया कि इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। फिलहाल आयोग परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक (33 पद) और मद्य निषेध विभाग में दारोगा (28 पद) पर बहाली की प्रक्रिया भी चला रहा है।

इस नई भर्ती से बिहार के हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। आयोग का कहना है कि सभी पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन और आवेदन की तिथि शीघ्र जारी की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…